बाप ने दो बेटियों को जिंदा जलाया
पुलिस के मुताबिक मोहम्मद फैय्याज ने अपनी दोनों बेटियों तबस्सुम (7) और तनु (10) को इस्लामपुर स्थित अपने घर में आग के हवाले कर दिया और बाहर से कमरा बंद कर दिया।
आग के कारण फैलते धुएं को देख पड़ोस के लोगों ने अग्निशमन दस्ते को फोन किया। अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों ने आग बुझाने के क्रम में जब घर का दरवाजा तोड़ा तो उन्होंने दोनों बच्चियों की लाश देखी।
पुलिस के मुताबिक फैय्याज मानसिक रूप से विक्षिप्त है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications