उत्तर प्रदेश में हर्षोल्लास से मनाया गया गणतंत्र दिवस
विधान भवन में आयोजित मुख्य समारोह में मुख्यमंत्री मायावती एवं और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में राज्यपाल बी.एल.जोशी ने सेना और अर्धसैनिक बलों, राज्य पुलिस, प्रांतीय सशस्त्र बल (पीएसी) तथा एनसीसी कैडेटों की परेड की सलामी ली।
शहर के मुख्य मार्गो से होते हुए विधान भवन से गुजरी परेड में विभिन्न स्कूली बच्चों के दस्ते और प्रदेश के विभिन्न विभागों की झ्झांकियां भी शामिल हुईं।
गणतंत्र दिवस के मौके पर प्रदेश पुलिस के आठ अधिकारियों व कर्मचारियों को वीरता के लिए राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया गया। इसके अलावा तीन अधिकारियों को सराहनीय व 34 को विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पदक से नवाजा गया।
राज्य के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून-व्यवस्था) बृजलाल ने मंगलवार को संवाददाताओं को बताया कि गणतंत्र दिवस समारोह के मद्देनजर राजधानी लखनऊ सहित प्रदेश के सभी जिलों और तमाम संवेदनशील स्थलों पर कड़े सुरक्षा बंदोबस्त किए गए हैं। भारत-नेपाल अंतर्राष्ट्रीय सीमा भी सील कर दी गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications