पुलिस शिविर पर नक्सलियों का हमला, एक की मौत, 8 घायल (लीड-1)

पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई गोलीबारी में आठ जवान घायल हो गए जिनमें से तीन की हालत गंभीर है। नक्सली सुरक्षा बल के शिविर से कई राइफलें भी लूट ले गए।

पुलिस सूत्रों ने कहा कि बड़ी संख्या में नक्सलियों ने बारीकुल थाने के अंतर्गत चंदापठार और सतनाला स्थित सुरक्षा बलों के दो शिविरों पर सोमवार रात करीब 11 बजे अलग-अलग हमला किया। इसके बाद पुलिस और नक्सलियों के बीच करीब डेढ़ घंटे तक गोलीबारी हुई।

नक्सलियों ने दो पुलिसकर्मियों संजय घोष और अजय पांडे का अपहरण कर लिया। घोष का शव मंगलवार को जंगल से बरामद कर लिया गया। उसके पूरे शरीर पर जख्मों के निशान हैं। लेकिन पांडे का अब तक पता नहीं चला है।

पुलिस महानिरीक्षक (पश्चिम क्षेत्र) कुलदीप सिंह ने आईएएनएस से कहा कि हमले में आठ पुलिसकर्मी घायल हो गए जो कि राज्य सशस्त्र बल से हैं। उन्होंने कहा कि घायलों में तीन की हालत गंभीर है।

सुरक्षा बल के शिविर से कई राइफलें गायब हैं। नक्सली उन्हें लूटकर फरार हो गए।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+