बिहार में गणतंत्र दिवस समारोहों का आयोजन
इस मौके पर लोगों को संबोधित करते हुए राज्यपाल ने कहा कि आज का दिन देश की उन्नति तथा लोकतंत्र को मजबूत करने में भागीदारी निभाने के लिए संकल्प लेने का समय है। उन्होंने कहा कि आज देश कई क्षेत्रों में विकास के पथ पर अग्रसर है।
उन्होंने कहा कि बिहार भी विकास के रास्ते पर चल पड़ा है। यहां शिक्षा एवं महिलाओं की उन्नति के लिए सरकार द्वारा काफी प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि बिहार में आज अपराधिक घटनाओं में कमी आई है जो यहां की विधि-व्यवस्था को दर्शाता है।
इस मौके पर 11 विभागों द्वारा झांकियां भी निकाली गई। इस समारोह में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी मौजूद थे।
गणतंत्र दिवस के मौके पर पटना के अतिरिक्त राज्य के सभी जिलों में सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। पटना के सभी सरकारी भवनों, रेलवे स्टेशन, हवाई अड्डा, उंची इमारतों, होटलों, सार्वजनिक स्थलों, धार्मिक स्थलों सहित सभी महत्वपूर्ण स्थानों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications