जम्मू एवं कश्मीर में मोबाइल सेवाएं जाम
मंगलवार सुबह से राज्य में सभी मोबाइल नेटवर्को को जाम कर दिया गया। नेटवर्क जाम की वजह से मोबाइल सेवा प्रदाता कंपनी एयरटेल, वोडाफोन, टाटा इंडिकॉम और एयरसेल के मोबाइल ठप पड़ गए।
अधिकारियों के अनुसार मोबाइल नेटवर्क को इस वजह से जाम किया गया क्योंकि ऐसी सूचना मिली थी कि आतंकवादी हमलों को अंजाम देने के लिए मोबाइल फोन का इस्तेमाल कर रहे हैं।
एक अधिकारी ने आईएएनएस से कहा, "सुरक्षा कारणों से यह कदम उठाया गया है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications