फेसबुक ने कराया 48 वर्ष बाद बाप-बेटी का मिलन

श्रोपशायर के मार्केट ड्रायटॉन की निवासी फ्रांसिस सिम्पसन (51) ने अपने पिता को अंतिम बार उस समय देखा था, जब वह मात्र तीन साल की थीं। उसी समय उनके माता-पिता का अलगाव हो गया था। इस दौरान पिछले 33 वर्षो से वह अपने पिता की तलाश कर रही थीं। सिम्पसन को यह नहीं पता था कि उनके पिता ने अपना नाम बदल कर एक नई जिंदगी शुरू कर ली है। इस कारण अपनी तमाम कोशिशों के बाद भी वह उनके बारे में पता लगा पाने में विफल रही थी।

लेकिन फ्रांसिस के मित्र ने जब उनके वंश वृक्ष की तलाश शुरू की तो उसने फ्रांसिस के पिता को पाया कि वह 200 मील दूर पूले में निवास करते हैं।

डेलीमेल डॉट सीओ डॉट यूके ने खबर दी है कि फ्रांसिस को पहली बार पता चला कि उसकी एक सौतेली बहन भी है, जिसका नाम किम मैक्न ौटन है। उसने फेसबुक पर किम को देखा और उसे एक संदेश भेजा। संदेश में लिखा : "हालांकि यह एक चकित करने वाली घटना होगी, लेकिन मैं समझती हूं कि मैं तुम्हारी बहन हूं।"

संयोगवश जिस समय सिम्पसन का संदेश पहुंचा, उस समय उसके पिता टोनी मैक्न ौटन (72) अपनी बेटी किम के बगल में बैठे हुए थे। चकित किम (19) ने इस बात की पुष्टि के लिए तत्काल एक संदेश लिख भेजा कि क्या वे दोनों वाकई में एक-दूसरे से संबंधित हैं।

फ्रांसिस ने कहा, "कुछ मिनट के अंदर ही मुझे वापस संदेश मिला। उसमें कहा गया था, 'क्या आप मेरे पिताजी से बात करना चाहेंगी? वह ठीक मेरे बगल में बैठे हुए हैं।' मैं इस पर विश्वास न कर सकी।"

दोनों ने एक-दूसरे को अपने फोन नंबर दिए और इस तरह से सिम्पसन 48 वर्षो के दौरान पहली बार अपने पिता से बात कर पाईं। उसके बाद वह अपने पिता और अपनी सौतेली बहन से मिलने के लिए पिछले शुक्रवार को पहली बार पूले गई थीं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+