ओबामा ने भारत के साथ बढ़ती मित्रता की प्रशंसा की
व्हाइट हाउस से जारी एक संदेश में ओबामा ने कहा, "जैसे हमारे लोगों मित्रता को जारी रखी है, हमारी सरकारों को भी पूरी दुनिया में शांति, समृद्धि और स्थिरता के लिए एक साथ काम करना जारी रखना है।"
ओबामा ने कहा, "अमेरिकी जनता की ओर से भारतीय जनता और अमेरिका तथा पूरी दुनिया में फैले गणतंत्र दिवस मना रहे लोगों को मैं अपनी शुभकामनाएं भेज रहा हूं।"
ओबामा ने कहा कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र भारत और अमेरिका स्वतंत्रता, बहुलवाद और धार्मिक सहिष्णुता जैसे मूल्यों के साझेदार हैं।
उन्होंने कहा, "यह गणतंत्र दिवस विशेषकर इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि यह भारतीय गणतंत्र की हीरक जयंती है।"
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की नवंबर में अमेरिका के राजकीय दौरे का उल्लेख करते हुए ओबामा ने कहा कि सिंह का स्वागत करके उनको खुशी हुई।
भारतीय मूल के अमेरिकी लोगों के योगदान को स्वीकार करते हुए ओबामा ने कहा, "वास्तव में 20 लाख से अधिक भारतीयों ने देश के हर क्षेत्र को समृद्ध किया है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications