दिल्ली में कोहरा, यातायात प्रभावित
मंगलवार को कोहरे के वजह से कम से कम 30 उड़ाने और 50 रेलगाड़ियों का आवागमन प्रभावित हुआ है। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि सुबह 6.30 बजे दृश्यता सीमा 100 मीटर से भी कम दर्ज की गई।
इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के एक अधिकारी ने बताया कि कोहरे के कारण 30 उड़ाने प्रभावित हुई। उन्होंने कहा कि कुछ उड़ाने रद्द भी की गई है।
रेलवे के एक प्रवक्ता ने कहा कि कम से कम 50 रेलगाड़ियां देर से चल रही हैं। उन्होंने कहा कि 14 रेलगाड़ियों के समय में फेरबदल किया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications