भारत 9 फीसदी विकास दर हासिल करेगा : अहलूवालिया

लंदन, 26 जनवरी (आईएएनएस)। योजना आयोग के उपाध्यक्ष मोंटेक सिंह अहलूवालिया ने मंगलवार को कहा है कि वैश्विक आर्थिक संकट के बावजूद भारत आर्थिक विकास के पथ पर तेजी के साथ अग्रसर है और 2011-12 तक 9 फीसदी की विकास दर हासिल कर लेगा।

अहलूवालिया ने लंदन में प्रमुख ब्रिटिश निवेशकों, बैंकरों और कार्यकारी अधिकारियों के एक समूह को संबोधित करते हुए कहा कि उनकी दृष्टि में आज भारत निवेशकों के लिए एकमात्र सबसे आकर्षक स्थान है।

61वें गणतंत्र दिवस पर भारत की आर्थिक उपलब्धियों गिनाते हुए उन्होंने कहा कि योजना आयोग इस बात को लेकर पूरी तरह स्पष्ट है कि 2009-10 में भारत की विकास दर सात फीसदी रहेगी। संभवत: यह 7.3 फीसदी के आसपास हो। इसके बाद 2010-11 में विकास दर बढ़कर आठ फीसदी हो जाएगी और उसके बाद के वर्ष में विकास दर नौ फीसदी हो जाएगी।

कंफेडरेशन आफ इंडियन इंडस्ट्री (सीआईआई) द्वारा आयोजित एक बैठक में अहलूवालिया ने कहा, "यदि आप वर्ष 2008-09 के 6.7 प्रतिशत विकास दर को लेते हैं तथा 2009-10 के लिए 7.3 प्रतिशत विकास दर की बात करते हैं, तो इसका मतलब आप अभी ही दो वर्षो की अवधि के लिए सात प्रतिशत विकास दर के बारे में बात कर रहे हैं, जिससे हम कुछ संतोष पा सकते हैं।"

अहलूवालिया ने कहा, "11वीं पंचवर्षीय योजना के अंतिम वर्ष (2011-12) में दोबारा 9 प्रतिशत की विकास दर हासिल करने की हमें पूरी उम्मीद है। हमने नौ प्रतिशत की दर हासिल करने के लिए अपने आपूर्ति पक्ष की क्षमता को विकसित किया है। जापान, कोरिया और चीन के अलावा अन्य सारे देश यह व्यवस्था नहीं बना पाए हैं।"

इस बैठक में ब्रिटेन में टाटा के निदेशक अनवर हसन, अरूप ग्रुप ग्लोबल ट्रांसपोर्ट मार्केट के चेयरमैन टेरी हिल और कई ब्रिटिश कंपनियों के मुख्य कार्यकारी अधिकारी शामिल थे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+