मध्य प्रदेश में धूमधाम से मना गणतंत्र दिवस (राउंडअप)

भोपाल में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह में राज्यपाल ठाकुर ने कहा कि नगर निगम और पंचायत चुनाव ने प्रजातंत्र को और मजबूत किया है तथा इन संस्थाओं मे महिलाओं को मिली आधी भागीदारी ने इनका स्वरूप ही बदल दिया है।

उन्होंने राज्य सरकार द्वारा तय की गई सात प्राथमिकताओं का जिक्र करते हुए प्रदेश विकास में सभी की सक्रिय भागीदारी को जरूरत बताया। उन्होंने आगे कहा आम आदमी की सक्रिय भागीदारी के बिना प्रदेश का विकास नहीं हो सकता है।

राज्यपाल ने प्रदेश की जनता के नाम जारी संदेश में कहा कि विश्व और देशव्यापी मंदी के बावजूद मध्य प्रदेश की विकास दर में वृद्घि हुई है। सड़कों का जाल बिछा है, सिंचाई योजनाओं में इजाफा हुआ है, बिजली उत्पादन क्षमता में बढ़ोत्तरी हुई है, राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना का प्रभावी क्रियान्वयन किया गया है, इतना ही नहीं अनुसूचित जाति और जनजाति के परिवारों के समग्र विकास और संरक्षण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

संदेश में आगे कहा गया कि प्रदेश में कानून का राज्य स्थापित करने में सरकार सफल हुई है। खनिज और नशीले पदार्थो के अवैध व्यापार एवं भू माफियाओं पर अंकुश लगा है।

प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रीवा में ध्वजारोहण किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश को विकास के पथ पर अग्रसर करने और स्वर्णिम मध्य प्रदेश के लिए समाज के सभी वर्गो के सक्रिय सहयोग की जरूरत है। साथ ही गणतंत्र स्थापना के वास्तविक उदेश्यों को हासिल करने के लिए शासन-प्रशासन को जन केंद्रित बनाया जा रहा है।

चौहान ने गणतंत्र दिवस के मौके पर अनूपपुर जिले के अमरकंटक से 'अपना मध्य प्रदेश बनाओ' यात्रा की शुरुआत की। इस मौके पर उन्होंने सपत्निक नर्मदा मंदिर में पूजा अर्चना की।

उन्होंने रुद्राक्ष के पौधे का रोपण किया और गांधी कुंड में छात्र छात्राओं के साथ सफाई अभियान में भाग लिया। इस यात्रा के दौरान चौहान सरकार की सात प्राथमिकताओं कृषि को फायदे का धंधा बनाने, अधोसंरचना विकास, निवेश में वृद्घि, महिला सशक्तिकरण, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था, सुशासन एवं संसाधन विकास और शिक्षा व स्वास्थ्य की पूर्ति के संकल्प के लोकव्यापीकरण के साथ जनता की सक्रिय भागीदारी का आह्वान करेंगे।

इसके अलावा यात्रा के दौरान स्थानीय स्तर पर किए जा सकने वाले जल संरक्षण, उर्जा संरक्षण, हरियाली, स्वच्छता एवं साफ सफाई, नशा मुक्ति, तथा सबके लिए शिक्षा जैसे विषयों पर चौहान अधिकारियों एवं जनसामान्य से चर्चा करेंगे।

गणतंत्र दिवस पर प्रदेश के सभी जिलों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए और जिला मुख्यालयों पर भव्य कार्यक्रम हुए।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+