उत्तर प्रदेश में धूप निकली
लखनऊ सहित राज्य के अन्य इलाकों में मंगलवार तड़के कोहरा छाया रहा लेकिन सुबह आठ बजे तक वह छट गया और हल्की धूप खिल गई। लोग घरों से बाहर निकलकर धूप का आनंद ले रहे हैं।
पिछले 24 घंटों के दौरान फरुखाबाद राज्य का सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां पारा लुढ़ककर 3.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। गोरखपुर का न्यूनतम तापमान 5.8, वाराणसी और सुल्तानपुर का 6 डिग्री सेल्सियस और लखनऊ का न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के निदेशक जे.पी. गुप्ता ने मंगलवार को आईएएनएस को बताया कि आने वाले दिनों में दिन में तो धूप खिलेगी लेकिन सुबह और रात को कोहरा छाया रहेगा। कड़ाके की सर्दी और शीतलहर का प्रकोप बना रहेगा।
कड़ाके की सर्दी और कोहरे के मद्देनजर कई रेलगाड़ियां रद्द की जा चुकी हैं। दिल्ली व देश के दूसरे क्षेत्रों से लखनऊ की तरफ आने वाली रेलगाड़ियां दो से 14 घंटे की देरी से चल रही है। इसके अलावा नई दिल्ली, मुंबई व अन्य शहरों से मंगलवार सुबह लखनऊ आने वाली उड़ाने निर्धारित समय से दो से चार घंटे से देरी से पहुंच रही हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications