हैती में हजारों रोजगार पैदा करने की अमेरिका की योजना
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार विदेश विभाग के राहत और पुनर्निर्माण कार्यो के समन्वयक लेविस लूका ने कहा कि राहत प्रयासों के तहत अर्थव्यवस्था में धन देने के लिए रोजगार निर्माण महत्वपूर्ण है।
उन्होंने कहा, "रोजगार सृजन किसी भी पुनर्निर्माण योजना हिस्सा होता है।"
हैती में 12 जनवरी को रिक्टर पैमाने आए 7 की तीव्रता के भूकंप के बाद अंतर्राष्ट्रीय राहत प्रयासों में अमेरिका अग्रणी भूमिका निभा रहा है। अभी तक 150,000 से अधिक लोगों के मारे जाने की खबर है।
लूका ने कहा कि इससे हैती की अर्थव्यवस्था के पुनर्निर्माण में सहायता मिलेगी। अमेरिका ने सड़कों की सफाई और इमारतों के मलबे को हटाने के लिए लोगों को भर्तियां शुरू कर दी हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications