पश्चिम बंगाल सरकार छात्राओं को छात्रवृत्ति देगी
कोलकाता, 26 जनवरी (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री बुद्धदेव भट्टाचार्य ने मंगलवार को लड़कियों के स्कूल छोड़ने की तादाद को कम करने के लिए कक्षा आठवीं के बाद पढ़ाई जारी रखने वाली छात्राओं को छात्रवृत्ति मुहैया कराने की बात कही है।
विद्यासागर मेले के समापन अवसर पर भट्टाचार्य ने कहा, "आर्थिक तंगी के चलते ज्यादातर लड़कियां आठवीं के बाद पढ़ाई जारी रखने में सक्षम नहीं होती हैं। इस लिहाज से हमने फैसला किया है कि जो लड़की आठवीं के बाद भी अपनी पढ़ाई जारी रखती है उसे छात्रवृत्ति दी जाएगी।"
मुख्यमंत्री ने कहा, "यह केवल लड़कियों के पढ़ाई जारी रखने के लिए सहयोग ही नहीं है बल्कि इससे अभिभावकों का भी आर्थिक बोझ कम होगा। हम बंगाल की लड़कियों को शिक्षित करना और उनकी पढ़ाई जारी रखना चाहते हैं। हम उनके साथ हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications