पूर्वोत्तर में अलगाववादियों का बंद, सुरक्षा कड़ी
असम के मुख्यमंत्री तरुण गोगोई ने कहा, "हमने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। गणतंत्र दिवस के दिन किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए हाई अलर्ट कर दिया गया है।"
राज्य पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा कि सोमवार देर रात सोनितपुर जिले में पुलिस के साथ मुठभेड़ में प्रतिबंधित अलगाववादी संगठन नेशनल डेमोक्रेटिक फ्रंट ऑफ बोडोलैंड (एनडीएफबी) के तीन अलगाववादी मारे गए।
उधर, मणिपुर में सोमवार देर 20 मिनट के अंदर तीन विस्फोट हुए थे। दो विस्फोट इम्फाल में और एक बिशनपुर जिले में हुआ था। इन विस्फोटों में चार लोग घायल हुए थे।
अलगाववादी संगठनों ने पूर्वोत्तर में गणतंत्र दिवस का बहिष्कार करते हुए बंद का आह्वान किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications