बिहार में कड़ाके की सर्दी जारी

मंगलवार को हालांकि न्यूनतम तापमान में वृद्धि अवश्य दर्ज हुई परंतु शीतलहर के कारण लोगों को ठंड से राहत नहीं मिल पाई। राजधानी समेत राज्य के कई क्षेत्रों में मंगलवार को दोपहर तक कोहरा छाया रहा जिस कारण लोगों को दोपहर तक धूप के दर्शन नहीं हुए। हालांकि दोपहर के बाद लोगों ने धूप का भरपूर आनंद लिया।

मौसम विभाग के मुताबिक पटना का न्यूनतम तापमान सोमवार की तरह 7़ 6 डिग्री सेल्सियस ही दर्ज किया गया जबकि गया का न्यूनतम तापमान सोमवार की तुलना में बढ़कर 6़ 2 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। गया में सोमवार को न्यूनतम तापमान 3़ 8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था जो इस मौसम का सबसे कम था। राज्य के अन्य क्षेत्रों में पूर्णिया का न्यूनतम तापमान 9़ 1 तथा भागलपुर का न्यूनतम तापमान 11़ 0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

पटना मौसम विज्ञान केन्द्र के प्रभारी निदेशक एस़ आई़ लश्कर ने मंगलवार को बताया कि अगले चौबीस घंटे में आसमान साफ रहेगा परंतु मौसम में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। राज्य में चल रही ठंडी हवा के कारण ठंड कम होने के आसार नहीं हैं। उन्होंने बताया कि शाम होते ही कोहरा छा जायेगा जो देर सुबह तक बना रहेगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+