श्रीलंका में राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान आरंभ

मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ। करीब 11,000 मतदान केंद्रों पर 1.4 करोड़ पंजीकृत मतदाता हैं। मतदान शाम चार बजे समाप्त होगा।

वर्तमान राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे (64 वर्ष) सत्तारूढ़ यूनाइटेड पीपुल्स फ्रीडम एलायंस (यूपीएफए) से फिर चुनाव मैदान में हैं। उनका मुकाबला पूर्व सेनाध्यक्ष सरथ फोंसेका (59 वर्ष) से है।

चुनाव मैदान में 20 अन्य उम्मीदवार भी हैं लेकिन मुख्य मुकाबला राजपक्षे और फोंसेका के बीच ही है।

राजपक्षे और फोंसेका दोनों लिबरेशन टाइगर्स ऑफ तमिल ईलम (लिट्टे) के खिलाफ विजय का श्रेय लेना चाहते हैं। विपक्षी दल भ्रष्टाचार और राजपक्षे के कथित पारिवारिक शासन को मुद्दा बनाने का प्रयास कर रहे हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+