अमेरिकी तेल कंपनियों पर साइबर हमले

Cyber Hacking
वाशिंगटन । अमेरिका की तीन प्रमुख तेल कंपनियों पर साइबर हमला हुआ है। समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार ऐसा माना जा रहा है कि चीन के हैकर्स ने यह काम किया है। मैराथन ऑयल, एक्सॉन मोबिल और कोनोकोफिलिप्स नामक तेल कंपनियों के महत्वपूर्ण डाटा को हैकर्स ने चुरा लिया है। तेल कंपनियों पर साइबर हमला वर्ष 2008 में हुआ था। बाद में संघीय जांच ब्यूरो ने तीनों कंपनियों को इस संबंध में सचेत किया।

उधर, चीन ने इन साइबर हमलों में हाथ होने से से इंकार किया है। पिछले दिनों इंटरनेट के सबसे बड़े सर्च इंजन गूगल (अमेरिका) ने शिकायत की थी कि चीन लगातार महत्वपूर्ण लोगों के मेल हैक कर रहा है। गूगल ने चीन से अपना व्यापार समेटने की धमकी भी दी है। चीन की सरकार ने इस बात का पुरजोर खंडन करते हुए बयान जारी किया था कि चीन खुद लंबे अर्से से साइबर हैकिंग की घटनाओं से परेशान है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+