पश्चिम बंगाल में नक्सलियों ने 7 पुलिसकर्मियों का अपहरण किया
बड़ी संख्या में नक्सलियों ने बारीकुल थाने के अंतर्गत चंदापठार और सतनाला स्थित सुरक्षा बलों के दो शिविरों पर रात करीब 11 बजे अलग-अलग हमला किया।
पुलिस सूत्रों के अनुसार सुरक्षाकर्मियों और नक्सलियों के बीच करीब डेढ़ घंटे तक गोलीबारी हुई।
हमले में पश्चिम बंगाल पुलिस की रिजर्व बटालियन के पांच जवान घायल हुए।
पश्चिम बंगाल के पुलिस महानिरीक्षक (पश्चिमी रेंज) कुलदीप सिंह ने कहा कि भारी हथियारों से लैस नक्सलियों ने सुरक्षा बलों के दो शिविरों पर हमला किया।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि नक्सलियों ने सात पुलिसकर्मियों का अपहरण भी कर लिया। भारी संख्या में सुरक्षा बलों ने इलाके को घेर लिया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications