श्रीनगर के लालचौक पर नहीं फहरा तिरंगाा

श्रीनगर, 26 जनवरी (आईएएनएस)। श्रीनगर के लाल चौक पर गणतंत्र दिवस के मौके पर न तो तिरंगा ही फहराया गया और नही वहां कोई रौनक दिखी। पिछले 19 वर्षो से गणतंत्र दिवस के मौके पर हमेशा ही लाल चौक पर झंडा फहराया जाता रहा है।

राज्य के इस सबसे बड़े व्यापारिक केंद्र पर मंगलवार को सन्नाटा पसरा रहा। अलगाववादी संगठनों की ओर से किए गए बंद के आह्वान और सुरक्षा बलों की भारी संख्या में मौजूदगी के चलते लोगों ने घरों में दुबके रहना ही मुनासिब समझा।

लाल चौक पर गणतंत्र दिवस के मौके पर किसी प्रकार का आयोजन नहीं किए जाने के बारे में आधिकारिक तौर पर कोई कारण नहीं बताया गया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+