परीक्षा प्रणाली समाप्त हो : रुमौल्डो डिसूजा
पणजी, 26 जनवरी (आईएएनएस)। पद्मश्री से सम्मानित रुमौल्डो डिसूजा ने भारत में शिक्षा का स्तर सुधारने के लिए परीक्षा प्रणाली को समाप्त करने की वकालत की है।
गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री विलफ्रेड डिसूजा के भाई ईसाई पादरी रुमौल्डो ने मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत करते हुए यह बात कही।
पद्मश्री से सम्मानित 130 व्यक्तियों में से रुमौल्डो का नाम भी सोमवार को घोषित किया गया था। उन्होंने शिक्षा प्रणाली में तत्काल सुधार की जरूरत बताई।
रुमौल्डो ने कहा, "परीक्षा प्रणाली को खत्म करना होगा। शिक्षकों को छात्रों के मूल्यांकन की अनुमति दी जानी चाहिए। परीक्षा प्रणाली से कोचिंग, टयूशन कक्षाओं जैसी बुराइयों को बढ़ावा मिलता है।"
शिक्षा के क्षेत्र में योगदान के लिए पद्मश्री से सम्मानित पादरी रुमौल्डो ने प्रतिष्ठित 'गोवा प्रबंध संस्थान' (जीआईएम)और जमशेदपुर में 'जेवियर्स प्रबंध संस्थान' की भी स्थापना किया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications