समस्याओं के समाधान के लिए 'परफैक्ट सिस्टम' लागू होगा : गहलोत

जयपुर, 26 जनवरी (आईएएनएस)। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि सरकार अधिकारियों एवं कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए ऐसा 'परफैक्ट सिस्टम' विकसित करना चाहती है जिससे उनकी समस्याओं का निवारण हो सके। इस सम्बन्ध में अधिकारियों को भी निर्देश दे दिए गए हैं।

मुख्यमंत्री आज सचिवालय कर्मचारी संघ की ओर से सचिवालय परिसर में गणतंत्र दिवस पर आयोजित समारोह में ध्वजारोहण के बाद अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्बोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने झण्डारोहण के पश्चात् सलामी गारद का निरीक्षण भी किया।

गहलोत ने कहा कि शासन सचिवालय, राज्य के विभिन्न कर्मचारी संगठनों, बेरोजगार नौजवानों आदि की अपनी समस्याएं होती हैं। उन्होंने कहा कि मांगें होना दूसरी बात है परन्तु सिस्टम में कहीं न कहीं गड़बड़ी भी है इस कारण अनावश्यक रूप से लोगों को मांगे रखने के लिए सड़कों पर आना पड़ता है और आन्दोलन करने पड़ते हैं।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि वे संविदा या शतरें के आधार पर लोगों को रखने से पहले ऐसा सिस्टम बनायें जिससे बाद में लोगों को तकलीफ ही न हो। व्यवस्थित ढंग से कार्य न होने पर सरकार, अधिकारी, कर्मचारी एवं आम लोग परेशान होते हैं और सबका अमूल्य समय भी बर्बाद होता है।

उन्होंने कहा कि सचिवालय शासन - प्रशासन की धुरी है। इस कारण यहां बैठे अधिकारी एवं कर्मचारियों की जिम्मेदारी ज्यादा बढ़ जाती है। उन्होंने कहा कि वे निष्ठा, लगन, प्रतिबद्घता एवं ईमानदारी से राजस्थान में सुशासन स्थापित करें तभी हम जनता को संवेदनशील, पारदर्शी एवं जवाबदेही शासन देने की कोशिश में कामयाब होंगे। उन्होंने कहा कि पानी, सूखा, अकाल आदि समस्याओं का समाधान हम मिलजुल कर ही कर सकते हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+