मप्र में सड़क हादसे में 13 की मौत, चालक फरार (लीड-1)
पुलिस नियंत्रण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार छिंदवाड़ा जिले के परासिया का रहने वाला परिवार इलाहाबाद में कर्मकांड कर लौट रहा था, तभी उनकी मार्शल जीप धूमा थाना क्षेत्र के बरबटी गांव के पास सोमवार की रात लगभग दो बजे हादसे का शिकार हो गईं। मार्शल कार की डम्पर से इतनी जबरदस्त टक्कर हुई कि कार में सवार चालक सहित सभी 13 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
धूमा थाने से मिली जानकारी के अनुसार इस हादसे में छह पुरुष धन्नू राठौर, महेश राठौर, ज्ञानी राठौर, अब्दू राठौर, भोला राठौर एवं चालक राजा, पांच महिलाओं लल्ली बाई, शांता बाई, भागवती देवी, मंगली बाई एवं सोमवती और दो बच्चों संदीप व योगेश की मौत हो गई।
हादसे के बाद से डम्पर का चालक फरार है। पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है और मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications