अंसारी करेंगे एम.सी.वर्गीज स्मृति व्याख्यान माला का उद्घाटन
नई दिल्ली, 26 जनवरी (आईएएनएस)। उप राष्ट्रपति हामिद अंसारी गुरुवार को एम.सी. वर्गीज स्मृति व्याख्यान माला का उद्घाटन करेंगे। वर्गीज केरल के मंगलम प्रकाशन समूह के संस्थापक संपादक थे।
वर्गीज ने अपना कॅरियर कोट्टायम में अखबार बेचने वाले हाकर के रूप में शुरू किया था। आगे चल कर वह एक मीडिया मुगल बन गए। उन्होंने एक बड़े प्रकाशन समूह का नेतृत्व किया। इस समूह में दैनिक मंगलम और साप्ताहिक मंगलम शामिल हैं। वर्ष 2006 में वर्गीज का निधन हो गया। उन्हें मलयालम प्रकाशन उद्योग में एक किवदंती के रूप में जाना जाता है।
कंस्टीट्यूशन क्लब में आयोजित उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के.जी.बालाकृष्णन करेंगे। व्याख्यान का शीर्षक 'इंडियन मीडिया इन द न्यू सेंचुरी' (नई शताब्दी में भारतीय मीडिया) रखा गया है।
मंगलम प्रकाशन के एक अधिकारी ने यहां कहा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री और मातृभूमि के अध्यक्ष व प्रबंध निदेशक एम.पी.वीरेंद्रकुमार भी इस कार्यक्रम में अपने विचार व्यक्त करेंगे।
इसी वर्ष से शुरू हो रही यह व्याख्यान माला वार्षिक होगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications