अस्पताल ने जीवित महिला को मृत घोषित किया, रिश्तेदार भड़के
कोलकाता, 26 जनवरी (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल में एक सरकारी अस्पताल के एक महिला को मृत घोषित किए जाने के बाद उसके रिश्तेदार भड़क उठे, क्योंकि उक्त महिला वास्तव में जीवन के लिए संघर्ष कर रही है।
अल्सर से पीड़ित मरियम बीबी नाम की एक महिला को एसएसकेएम अस्पताल में सोमवार को भर्ती कराया गया था। मरियम बीबी के एक रिश्तेदार ने बताया, "अस्पताल के अधिकारियों ने शाम करीब 7.30 बजे हमें फोन कर खबर दी की मरियम की हालत गंभीर हो गई है। जब हम अस्पताल पहुंचे तो देखा कि उसका मृत्यु प्रमाण पत्र भी तैयार कर दिया गया था जबकि मरियम जीवित थीं।"
उत्तेजित रिश्तेदार माफी मांगने और गलती स्वीकार करने के लिए वार्ड प्रभारी पर दबाव डाल रहे थे।
वार्ड प्रभारी ने कहा, "मैंने मरीज की गंभीर स्थिति की तुरन्त सूचना दी और दैनिक रिपोर्ट कार्ड पर मरीज की स्थिति दर्ज कर रहा था लेकिन गलती से मृत्यु लिख दिया। "
एसएसकेएम पश्चिम बंगाल का तीसरा रेफरल अस्पताल और एक राष्ट्रीय अनुसंधान संस्थान भी है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications