तेलंगाना के कांग्रेस सांसदों-विधायकों की दिल्ली यात्रा रद्द

हैदराबाद, 26 जनवरी (आईएएनएस)। पृथक राज्य के मुद्दे पर तेलंगाना क्षेत्र के सभी कांग्रेस सांसद व विधायकों की दिल्ली यात्रा रद्द हो गई है। ये सांसद व विधायक इस मुद्दे पर आगे की रणनीति तय करने के लिए पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व से चर्चा के लिए दिल्ली जाने वाले थे।

केंद्रीय नेताओं के साथ बैठक का खाका तैयार करने के लिए दिल्ली गए वरिष्ठ विधायक के. जना रेड्डी और आर. दामोदर रेड्डी मंगलवार को प्रदेश लौट आए। दोनों नेताओं ने कहा कि केंद्रीय नेताओं से दिल्ली जाकर मिलने का कार्यक्रम रद्द कर दिया गया है क्योंकि उनकी ओर से यह आश्वासन मिला है कि जल्द ही तेलंगाना राज्य के पक्ष में निर्णय लिया जाएगा।

उधर, केंद्रीय कानून मंत्री व कांग्रेस के आंध्र प्रदेश प्रभारी एम. वीरप्पा मोइली ने संवाददाताओं से बातचीत में कहा कि प्रदेश के किसी भी क्षेत्र के नेता प्रतिनिधिमंडल के रूप में केंद्रीय नेतृत्व से मिलने दिल्ली न आए। इससे मामला और तूल पकड़ेगा।

मोइली ने क्षेत्र के नेताओं से अपना इस्तीफा वापस लेने का भी आग्रह किया। उन्होंने कहा, "इस्तीफे से कुछ भी मिलने वाला नहीं है। इससे अधिक से अधिक यही होगा कि विधानसभा भंग कर दी जाएगी लेकिन ऐसा हुआ तो तेलंगाना के मुद्दे पर निर्णय लेने और अधिक देरी होगी।"

सर्वदलीय संयुक्त कार्रवाई समिति (जेएसी) की ओर से क्षेत्र के सभी सांसदों, विधायकों व मंत्रियों पर इस्तीफे का दबाव है। जेएसी की ओर से इस्तीफे की समय सीमा 28 जनवरी तय की गई है।

गौरतलब है कि जेऐसी के दो अन्य प्रमुख घटक दल तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) और तेलंगाना राष्ट्रीय समिति (टीआरएस) का मानना है कि जब तक प्रदेश में संवैधानिक संकट की स्थिति पैदा नहीं होती तब तक केंद्र सरकार पृथक राज्य की घोषणा करने को बाध्य नहीं होगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+