गोवा के गृह मंत्री अस्पताल में भर्ती
नाइक पोंडा से कांग्रेस के विधायक हैं। यहां गणतंत्र दिवस समारोह में हिस्सा लेने के बाद वह शांतिनगर में नवनिर्मित सड़क का निरीक्षण करने लगे। इसी दौरान उन्हें कई हिचकियां आईं और उल्टी हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया ने इसके बाद उन्हें तत्काल अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया।
अपोलो अस्पताल के प्रवक्ता ने कहा कि नाइक खाद्य संक्रमण से पीड़ित हैं। उन्होंने कहा कि फिलहाल कुछ भी कहा नहीं जा सकता लेकिन प्रारंभिक तौर पर विषाक्त भोजन का मामला ही लग रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications