कजाकस्तान में मनाया गया भारतीय गणतंत्र दिवस
अस्टाना, 26 जनवरी (आईएएनएस)। कजाकस्तान की राजधानी अस्ताना में मंगलवार को भारत का 61वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। राजधानी में शून्य से नीचे 31 डिग्री तापमान के कारण हाड़ कंपा देने वाली सर्दी पड़ रही थी, लेकिन गणतंत्र दिवस के उत्साह पर उसका कोई प्रभाव नहीं दिखा।
कार्यक्रम की शुरुआत में भारतीय राजदूत अशोक सज्जनहार ने दूतावास की इमारत पर तिरंगा फहराया और उसके बाद राष्ट्रगान हुआ तथा कुछ देश भक्ति के गीत भी गाए गए।
इस अवसर पर अपने संक्षिप्त संबोधन में राजदूत सज्जनहार ने पिछले एक वर्ष के दौरान भारत और कजाकस्तान के बीच रिश्तों में आई गरमाहट का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि यह दोनों देशों के बीच रिश्तों में आई गरमाहट का ही परिणाम रहा कि कजाकस्तान के राष्ट्रपति नूरसुल्तान नजरबायेव वर्ष 2009 में नई दिल्ली में 60वें गणतंत्र दिवस परेड समारोह के मुख्य अतिथि थे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications