गणतंत्र दिवस के मद्देनजर हैदराबाद में सुरक्षा कड़ी
सिकंदराबाद में परेड स्थल पर जहां राज्यपाल ई.एस.एल.नरसिम्हन ने 60वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर तिरंगा झण्डा फराया वहां सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। यहां करीब 1,000 पुलिसकर्मी नैनात किए गए थे।
राज्यपाल ने वायुसेना, सेना, पुलिस, होमगार्ड, और नेशनल कैडट कोर के 21 दलों द्वारा रंगारंग परेड की सलामी ली। विभिन्न सरकारी विभागों की झांकियों ने राज्य में विकास और कल्याणकारी योजनाओं को प्रदर्शित किया।
मुख्यमंत्री के. रोसैया उनके मंत्रिमंडल के सहयोगी, लोकसभा व विधानसभा सदस्यों और वरिष्ठ लोक और रक्षा अधिकारियों ने भी कार्यक्रम में शिरकत की और शहीदों के स्मारकों पर श्रद्धांजलि अर्पित किया।
विधानसभा के अध्यक्ष किरण कुमार रेड्डी और विधान परिषद के अध्यक्ष चक्रपाणी ने विधान सभा और परिषद भवन में राष्ट्रीय झण्डे को सलामी दी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस












Click it and Unblock the Notifications