उड़ीसा में शीत लहर जारी, जन जीवन प्रभावित
भुवनेश्वर, 26 जनवरी (आईएएनएस)। उड़ीसा के कुछ हिस्सों में मंगलवार को शीत लहर जारी रही। कंधमाल जिले के फुलबनी शहर में न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
भुवनेश्वर मौसम केंद्र के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि उड़ीसा के पूरे उत्तर तटीय क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान में थोड़ी बढ़त दर्ज की गई। लेकिन राज्य के बाकी हिस्सों में स्थिति में थोड़ा सा बदलाव हुआ।
अंगुल, भबानीपटना और तलचर क्षेत्रों में न्यूनतम तापमान 10 से 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
बारीपदा और सुंदरगढ़ में तापमान क्रमश: 10.2 और 11.4 डिग्री सेल्सियस रहा।
तटीय शहरों पुरी, गोपालपुर और पारादीप में तापमान क्रमश: 16.8, 15.5 और 14.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के अधिकारी ने उड़ीसा के कुछ आंतरिक भागों में अगले दो दिनों तक शीत लहर जारी रहने की संभावना व्यक्त की है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications