आंध्र प्रदेश में जहरीली शराब पीने से 11 मरे
पूर्वी गोदावरी जिले के गागुलकुरु अग्रहारम इलाके में जहरीली शराब पीने से सोमवार को सात और मंगलवार को चार लोगों की मौत हो गई। चार लोगों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, इसमें एक की हालत नाजुक बनी हुई है।
पीड़ितों में अधिकांश श्रमिक हैं। इन सभी ने शनिवार रात जहरीली शराब का सेवन किया था, इसके बाद सभी की तबियत खराब हो गई थी। रविवार को सभी को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती करवाया गया था।
राज्य सरकार ने मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*












Click it and Unblock the Notifications