सतना में 8 माह के बेटे की हत्या, आरोपी बाप गिरफ्तार
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की शाम को मैहर थाना क्षेत्र के गोपालबाग इलाके में रहने वाले पप्पू चौरसिया का उसकी पत्नी से किसी बात पर विवाद हो गया। पप्पू ने पत्नी की पिटाई की और पत्नी ने जब अपना बचाव किया तो उसने आठ माह के बेटे हिमांशु को छीनकर उसका गला दबा दिया। बच्चे को गंभीर हालत में चिकित्सालय ले जाया गया जहां उसे चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
मैहर थाने से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने पप्पू को गिरफ्तार कर लिया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications