इराक में विस्फोट से 5 की मौत, 20 घायल
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार विस्फोट सुबह 10.45 बजे अपराध जांच कार्यालय के समीप हुआ।
आत्मघाती हमलावर ने विस्फोटकों से लदी कार को कार्यालय के मुख्यद्वार से टकरा दिया। बगदाद में एक दिन पहले तीन प्रमुख होटलों पर आत्मघाती कार बम हमले हुए थे। इन हमलों में 36 लोग मारे गए और 70 लोग घायल हुए।
इराक में सात मार्च को होने जा रहे राष्ट्रीय चुनाव को देखते हुए सरकार के स्थिरता लाने के प्रयासों के बावजूद कुछ हिस्सों में आत्मघाती हमलों की संख्या बढ़ती जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications