बम हमले में पाकिस्तान में जिला पुलिस प्रमुख घायल
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार जफराबाद जिले के पुलिस प्रमुख कार से अपने कार्यालय जा रहे थे तभी डेरा अल्ला यार इलाके में विस्फोट हुआ।
स्थानीय पुलिस अधिकारी अब्दुल लतीफ बाजवा ने कहा कि बम एक मोटरसाइकिल पर रखा गया था और उसमें विस्फोट रिमोट कंट्रोल के माध्यम से किया गया।
विस्फोट से पुलिस प्रमुख को गंभीर चोटें आईं हैं। इसमें उनका एक सुरक्षा गार्ड और दो अन्य लोग घायल हुए।
किसी भी आतंकवादी संगठन ने तत्काल हमले की जिम्मेदारी नहीं ली।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications