दो दिवसीय दौरे पर अमठी आएंगे राहुल गांधी

उत्तर प्रदेश कांग्रेस समिति के आधिकारिक सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि 28 जनवरी को राहुल लखनऊ के अमौसी हवाई अड्डे उतरेंगे और यहां से सड़क मार्ग से अमेठी के लिए रवाना होंगे। दो दिवसीय दौरे के दौरान वह अपने संसदीय क्षेत्र में विकास योजनाओं का जायजा लेंगे।

सूत्रों के मुताबिक राहुल पहले दिन महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा), राजीव गांधी विद्युतीकरण योजना, इंदिरा गांधी आवास योजना सहित केंद्र सरकार की अन्य जन कल्याणकारी योजनाओं की हकीकत जानने के लिए अपने संसदीय क्षेत्र के गावों का औचक दौरा करेंगे।

राहुल दौरे के दूसरे दिन स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से मुलाकात कर उनकी प्रगति की समीक्षा करेंगे। साथ ही कांग्रेस के स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ बैठक भी करेंगे। बताया जा रहा है कि ये बैठकें जगदीशपुर, अमेठी और गौरीगंज में आयोजित की जाएंगी। 29 जनवरी की शाम को राहुल दिल्ली रवाना हो जाएंगे।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+