पटनायक को धमकी भरा ई-मेल भेजने के मामले में मिला सुराग
पुलिस ने उस साइबर कैफे का पता लगाया है, जहां से ई-मेल भेजा गया था। पटनायक को सोमवार को एक ई-मेल मिला था, जिसमें धमकी दी गई थी कि यदि जेल में बंद नक्सली सास्वती दास को रिहा नहीं किया जाएगा तो उनकी हत्या कर दी जाएगी।
दास वांछित नक्सली नेता सब्यसाची पांडा की पत्नी है।
भुवनेश्वर-कटक के पुलिस आयुक्त बी.के.शर्मा ने संवाददाताओं से कहा, "यह ई-मेल एक साइबर कैफे से भेजा गया था। हमने उसका पता लगा लिया है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications