जम्मू में सीमा पर भारी गोलीबारी, सेना अलर्ट (लीड-1)
राज्य में इस घटना के बाद सेना को अलर्ट कर दिया गया है। बीएसएफ के एक अधिकारी ने कहा कि जम्मू से 30 किलोमीटर की दूरी पर स्थित कानाछक सेक्टर में सोमवार देर रात दो बजे सीमापार से घुसपैठ की कोशिश की गई। जवानों ने जब घुसपैठियों को चुनौती दी तो सीमापार से गोलीबारी हुई।
अधिकारियों के अनुसार गोलीबारी चार घंटे तक चली, जो मंगलवार सुबह छह बजे खत्म हुई।
पुलिस महानिदेशक कुलदीप खोड़ा ने कहा कि दो घंटे तक लगातार भारी गोलीबारी हुई। इसके बाद भी रूक-रूक कर गोलीबारी होती रही जो सुबह छह बजे तक चली।
इस महीने सीमापार से घुसपैठ की कोशिश की यह 15वीं घटना है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications