गणतंत्र दिवस पर कश्मीर में शांति
दोहपर तक आतंकवाद से ग्रसित राज्य के किसी भी हिस्से से अप्रिय घटना की खबर नहीं थी।
राज्य की शीतकालीन राजधानी जम्मू में मुख्य समारोह का आयोजन किया गया। शहर में सुरक्षा की बेहद कड़ी व्यवस्था की गई थी। सड़कों पर लोगों की मौजूदगी काफी कम थी।
शहर के सभी मुख्य स्थलों पर सुरक्षा बलों की तैनाती की गई थी। बाद में सुरक्षा में थोड़ी ढील दी गई और हर्षोल्लास के साथ लोगों ने गणतंत्र दिवस मनाया।
राज्यपाल वोहरा ने यहां के मौलाना आजाद मेमोरियल स्टेडियम में तिरंगा फरहाया और परेड की सलामी ली। उन्होंने इस मौके पर राज्य के अलगाववादियों को बातचीत के लिए आमंत्रित किया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications