ओबामा के टेप की अभी पुष्टि नहीं: अमरीका

ओबामा के टेप की अभी पुष्टि नहीं: अमरीका

अमरीकी सरकार ने कहा है कि ओसामा बिन लादेन के हवाले से जारी टेप की 'प्रामाणिकता' की पुष्टि नहीं हो सकी है.

इस टेप में वक्ता ने अमरीकी शहर डेट्रॉइट जा रहे अमरीकी विमान में धमाके की नाकाम कोशिश की तारीफ़ की है, साथ ही और हमलों की धमकी दी है.

व्हाइट हाउस ने कहा है कि यदि ये आवाज़ ओसामा बिन लादेन की साबित भी हो जाती है तब भी इसमें निर्दोषों की सामूहिक हत्या को न्यायोचित ठहराने की कोशिश की गई है.

दूसरी ओर संयुक्त राष्ट्र के अल क़ायदा की गतिविधियों पर नज़र रखने वाले दल के प्रमुख रिचर्ड बारेट ने बीबीसी से कहा कि ये टेप सही लगता है.

उनका कहना था कि क्रिसमस पर हमला असफल रहा. लेकिन पिछले कई महीनों से निष्प्रभावी रहने के बाद इससे अल क़ायदा अपनी उपस्थिति दर्ज कराना चाहता था.

ओसामा की धमकी

उल्लेखनीय है कि ओसामा बिन लादेन के कथित नए टेप में 25 दिसंबर को अमरीकी विमान उड़ाने की साज़िश के पीछे अल क़ायदा का हाथ बताया गया है.

अल जज़ीरा टीवी चैनल पर प्रसारित इस ऑडियो टेप में बिन लादेन ने अमरीका को धमकी भी दी है कि अगर वो इसराइल को इसी तरह समर्थन देता रहा तो आगे और हमले किए जाएंगे.

टेप में कहा गया है,''अगर केवल शब्दों से ही हमारी बात समझ ली जाती तो हमें विमानों के ज़रिए अपना संदेश नहीं पहुंचाना पड़ता.''

ऑडियो टेप में दिए गए संदेश में आगे कहा गया है, ''नाइजीरियाई हीरो उमर फ़ारूक़ अब्दुल मुतल्लब की कोशिशों से जो संदेश आप तक गया, वह उसी संदेश की पुष्टि करता है जो हमारे 11 सिंतबर के हीरो दे गए थे.''

उल्लेखनीय है कि 25 दिसंबर को अब्दुल मुतल्लब पर एम्सटर्डम से अमरीकी शहर डेट्रॉइट जा रहे अमरीकी विमान में धमाके की नाकाम कोशिश के आरोप लगाए जा चुके हैं.

उमर फ़ारूक़ अब्दुल मुतल्लब का कहना था कि उसे यमन में अल क़ायदा से प्रशिक्षण मिला है.

टेप में वक्ता ने कहा है कि संदेश 'ओसामा की ओर से ओबामा के लिए' है.

अमरीकियों को सीधे संबोधित करते हुए टेप में कहा गया है,''ये कितना बड़ा अन्याय है कि आप एक सुरक्षित जिंदगी जीने का लुत्फ़ ले रहे हैं जबकि हमारे भाई ग़ज़ा में तकलीफ़ उठा रहे हैं..... जब तक आप इसराइल को समर्थन देते रहेंगे हम हमले करते रहेंगे.''

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+