शिवराज की 'अपना मध्य प्रदेश बनाओ' यात्रा मंगलवार से
आधिकारिक तौर पर जारी किए गए एक बयान में बताया गया है कि चौहान रीवा में गणतंत्र दिवस समारोह में हिस्सा लेने के बाद अनूपपुर जिले के अमरकंटक पहुंचकर यात्रा की शुरूआत करेंगे। इस यात्रा के दौरान सरकार की सात प्राथमिकताओं कृषि को फायदे का धंधा बनाना, अधोसंरचना विकास, निवेष में वृद्घि, महिला सशक्तिकरण, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था, सुशासन एवं संसाधन विकास और शिक्षा व स्वास्थ्य की पूर्ति के संकल्प के लोकव्यापीकरण के साथ जनता की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।
यात्रा के दौरान चौहान स्थानीय स्तर पर किए जा सकने वाले जल संरक्षण, उर्जा संरक्षण, हरियाली, स्वच्छता एवं साफ -सफाई, नशा मुक्ति, तथा सबके लिए शिक्षा जैसे मुद्दों पर अधिकारियों एवं जनसामान्य से चर्चा करेंगे।
उधर, प्रमुख विपक्षी दल कांग्रेस ने मुख्यमंत्री की इस यात्रा पर सवाल उठाए हैं। पार्टी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष सुरेश पचौरी ने कहा है कि यह यात्रा महज राजनीतिक नौटंकी से ज्यादा कुछ नहीं है। उन्होंने कहा है कि यह यात्रा आम आदमी का मूल समस्याओं से ध्यान हटाने की कोशिश है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications