Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

अस्पताल में भर्ती हुए सोमनाथ चटर्जी

Somnath Chatterjee
कोलकाता। लोकसभा के पूर्व अध्यक्ष सोमनाथ चटर्जी को सीने में संक्रमण की शिकायत के बाद शनिवार देर रात दक्षिणी कोलकाता के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। एएमआरआई अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक सुमन घोष ने बताया, "उनकी हालत स्थिर है और चिंता की कोई बात नहीं है।"

उन्हें बुखार, खांसी और जुकाम की वजह से अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टर सुभाशीष घोष उनका इलाज कर रहे हैं। घोष ने बताया कि उन्हें एंटीबायटिक दी जा रही हैं। वह पूरी तरह होश में हैं।

चटर्जी वर्ष 2004-2009 तक लोकसभा के अध्यक्ष रहे। भारत-अमेरिका असैन्य परमाणु सहयोग समझौते के मसले पर केंद्र की तत्कालीन संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन सरकार को बाहर से समर्थन देना बंद करने वाली मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के आदेशानुसार लोकसभा अध्यक्ष का पदभार नहीं छोड़ने की वजह से उन्हें उनकी पार्टी से निष्कासित कर दिया गया था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+