'ब्रिटेन में आतंकवादी घटना का गंभीर ख़तरा'

'ब्रिटेन में आतंकवादी घटना का गंभीर ख़तरा'

ब्रिटेन में सरकार ने कहा है कि 'अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी घटना' को अंजाम दिए जाने का ख़तरा बढ़ गया है. इस ख़तरे को दूसरे सबसे ऊँचे स्तर का बताया गया है. ब्रिटेन के गृह मंत्री एलेन जॉनसन ने कहा है कि इसका मतलब यह है कि 'आतंकवादी हमला' होने की ख़ासी संभावना है. लेकिन उन्होंने ये भी कहा है कि ऐसी कोई ख़ुफ़िया जानकारी नहीं है जिससे संकेत मिलें कि निकट भविष्य में ऐसा हमला होने जा रहा है.

बीबीसी के सुरक्षा संवाददाता का कहना है कि अमरीकी शहर डीट्रऑयट में क्रिसमस के दिन विमान को बम से उड़ाने के विफल प्रयास के बाद माना जा रहा है कि ब्रिटेन में 'आतंकवादी घटना' होने की संभावना बढ़ी है. इस ख़तरे के स्तर के बारे में फ़ैसला ब्रिटेन के संयुक्त आतंकवाद विश्लेषण केंद्र (जेटीएसी) ने लिया है. गृह मंत्री एलेन जॉनसन का कहना था कि जेटीएसी ख़तरे की संभावना पर पुनिर्विचार करता रहता है और उसके फ़ैसले कई कारणों पर आधारित होते हैं. इनमें ब्रिटेन और विदेशों में सक्रिय 'अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी संगठनों' की मंशा और क्षमता शामिल हैं.

एलेन जॉनसन का कहना था, "हम अब भी ब्रिटेन में अंतरराष्ट्रीय आतंकवाद से गंभीर और असली ख़तरे का सामना कर रहे हैं. मैं जनता से अनुरोध करुँगा कि वे सतर्क रहें और अपने आसपास किसी भी संदिग्ध घटना की जानकारी प्रशासन को देते रहें. वे पुलिस और सुरक्षा सेवाओं को आतंकवादी गतिविधियों को खोजने और विफल करने में समर्थन देते रहें." उनका कहना था कि ख़तरे का स्तर बढ़ाने का मतलब है कि लोगों को ज़्यादा जागरूक रहना चाहिए. उन्होंने कहा कि इसका सीधा संबंध डीट्रऑयट के विफल प्रयास से नहीं है, लेकिन उन्होंने ये भी कहा सरकार इस बारे में ख़ास ख़ुफ़िया जानकारी के बारे में विस्तृत जानकारी नहीं देगी. एलेन जॉनसन का कहना था, "इस देश में हमरा आतंकवाद निरोधक विभाग बहुत ही कुशल और ध्यान केंद्रित करके काम करता है. इसमें कई पुलिस अधिकारी और सुरक्षा अधिकारी हैं, इसलिए जनता को आश्वास्त रहना चाहिए.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+