घने कोहरे से जन-जीवन प्रभावित

पूरा उत्तर भारत पिछले चार दिनों से घने कोहरे से जूझ रहा है जिससे जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है.
शनिवार सुबह भी यही हाल रहा. घने कोहरे के कारण राजधानी दिल्ली से जाने वाली कई उड़ाने रद्द करनी पड़ी.
ट्रेन यातायात पर सबसे ज़्यादा असर हुआ है. तीस से ज़्यादा रेलगाड़ियाँ घंटों की देरी से चल रही है जबकि कई रद्द हैं.
सड़क यातायात पर भी असर हुआ है. दृश्यता कम होने के कारण कई जगहों से सड़क दुर्घटना की ख़बरें मिली हैं.
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक अभी कोहरे से राहत मिलने की आशा नहीं है और ये हाल इस महीने के आख़िर तक बना रहेगा.
ख़राब मौसम के कारण गणतंत्र दिवस का उत्साह भी ठंडा पड़ सकता है. अगर मौसम विभाग का पूर्वानुमान सही साबित हुआ तो 26 जनवरी को राजपथ पर होने वाले गणतंत्र दिवस समारोह के दौरान वायुसेना के फ्लाई-पास्ट में दिक्कत आ सकती है.
जनवरी से अभी तक कई रेलगाड़ियाँ रद्द होने या देरी से चलने के कारण रेलवे को 44 करोड़ से ज़्यादा का नुकसान हो चुका है. यही हाल एयरलाइन कंपनियों का भी है.












Click it and Unblock the Notifications