सपाइयों पर लाठीचार्ज, मुलायम गिरफ्तार

महंगाई, भष्टाचार और बिगड़ी कानून-व्यवस्था जैसे मुद्दों पर मायावती सरकार के खिलाफ समर्थकों के साथ लखनऊ के हजरतगंज चौराहे पर धर दे रहे मुलायम सिंह यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उनके साथ दर्जनों सपा कार्यकर्ताओं की भी गिरफ्तारियां हुई।
यूपी में कानून खत्म: मुलायम
गिरफ्तार करने के बाद समर्थकों सहित मुलायम को लखनऊ पुलिस लाइन भेजा जा रहा था। मौके पर पुलिस के सभी आला अधिकारी मौजूद थे। मुलायम ने कहा कि शांतिपूर्ण तरीके से प्रदशर्न कर रहे सपाइयों पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया। मायावती सरकार पूरी तरह से हिल गई है। प्रदेश में कानून का राज समाप्त हो गया है। जिला प्रशासन द्वारा सपा के प्रदर्शन को रोकने की कोशिश की गई। उन्होंने कहा कि सपा आम आदमी के लिए लड़ती रहेगी।
पुलिस पर पथराव
इससे पहले जैसे ही सुबह सपा कार्यकर्ता लखनऊ स्थित पार्टी मुख्यालय में इकट्ठा होना शुरू हुए, पुलिस ने रास्ते में उन्हें रोकना शुरू कर दिया। इससे सपा कार्यकर्ता उग्र हो गए और पुलिस से उनकी झ्झड़प हो गई। पुलिस ने सपाइयों पर लाठीचार्ज किया और जवाब में आक्रोशित सपाइयों ने पुलिस पर पथराव किया। लाठीचार्ज में करीब 25 सपाई घायल हुए।
सपा के आंदोलन को देखते हुए पूरे लखनऊ में पुलिस और सुरक्षाबलों की भारी तैनाती की कई है। सपा मुख्यालय और मुलायम सिंह का आवास छावनी में तब्दील कर दिया गया है। लखनऊ के उप पुलिस महानिरीक्षक चंद्र प्रकाश ने यहां संवाददाताओं को बताया कि किसी भी हालत में शांतिभंग नहीं होने दी जाएगी, जो भी प्रयास करेगा उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications