सूर्यग्रहण: शिमला में इकट्ठा हुए लोग
हिमाचल प्रदेश विज्ञान, प्रौद्योगिकी एवं पर्यावरण परिषद के प्रधान वैज्ञानिक अधिकारी कामराज कैस्थ ने कहा कि ऐतिहासिक रिज इलाके में बड़ी संख्या में लोग सूर्यग्रहण का नजारा देखने के लिए इकट्ठा हुए।
मौसम विभाग के अनुसार आसमान साफ रहने की वजह से लोग इस खगोलीय घटना को स्पष्ट रूप से देख सकेंगे। विभाग के निदेशक मनमोहन सिंह ने आईएएनएस से कहा कि राज्य के पहाड़ी इलाकों में मौसम साफ रहेगा।
उधर, शिमला से 50 किलोमीटर की दूरी पर स्थित सतलुज नदी के तत्तापानी में स्नान करने के लिए भी बड़ी संख्या में पहुंचे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications