कोडेक ने एप्पल और आरआईएम पर पेटेंट उल्लंघन का आरोप लगाया
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार कोडेक ने एप्पल और ब्लैकबेरी फोन निर्माता आरआईएम पर उसकी कैमरा प्रौद्योगिकी को चुराने का आरोप लगाया है।
कोडेक के बौद्धिक संपत्ति मामलों के प्रमुख अधिकारी लाउरा केटेला ने कहा कि स्मार्टफोन निर्माता दोनों कंपनियों ने डिजीटल इमेजिंग पेटेंट का उल्लंघन किया है। उन्होंने कहा कि दोनों कंपनियों से विवाद को खत्म करने के लिए बातचीत भी की गई थी लेकिन संतोषजनक हल नहीं निकल सका।
कोडेक ने हाल ही में सेमसंग पर भी इस तरह के आरोप लगाए थे लेकिन बाद में मामला हल हो गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications