आस्ट्रेलिया हमलावरों पर कार्रवाई के लिए प्रतिबद्ध : उच्चायुक्त
वर्गीज ने एक बयान में कहा, "केवल विक्टोरिया में भारतीयों से जुड़े मामले में 34 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।"
उन्होंने कहा, "कुछ मामलों के बारे में अदालतों ने फैसला ले लिया है, इससे कड़ी सजा की संभावना प्रबल हुई है। उदाहरण के लिए भारतीय मूल के डॉक्टर मुकेश हैकरवाल पर हमला करने के लिए तीन लोगों को दोषी पाया गया है और इन्हें साढ़े आठ वर्ष, साढ़े सोलह वर्ष और नौ वर्ष के कारावास की सजा सुनाई गई है।"
पिछले कुछ महीनों के दौरान आस्ट्रेलिया में भारतीय मूल के लोगों पर कई हमले हुए हैं। इनमें दो भारतीय युवकों की मौत भी हो गई। इसको देखते हुए भारत सरकार को अपने नागरिकों के लिए दिशानिर्देश जारी करना पड़ा।
वर्गीज ने इन मामलों में जारी पुलिस जांच की जरूरत पर जोर देते हुए कहा, "यह महत्वपूर्ण है कि जल्दबाजी में किसी निर्णय पर नहीं पहुंचा जाए न ही प्रारंभिक मीडिया रिपोर्टों को साक्ष्य के रूप में लिया जाए।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications