संवेदनशील ऋण व्यवस्था में आरबीआई की महती भूमिका : प्रधानमंत्री
आरबीआई की स्थापना के 75 वर्ष पूरा होने के मौके पर 'पर्सपेक्टिव्स ऑन सेंट्रल बैंकिंग-गवर्नर्स स्पीक' नामक पुस्तक के विमोचन मौके पर प्रधानमंत्री ने कहा कि देश के विकास में आरबीआई ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
उन्होंने कहा कि पिछले 75 वर्षो के दौरान देश के वित्त प्रबंधन को मजबूती प्रदान करने के साथ आरबीआई ने नाबार्ड, कृषि वित्त निगम, आईडीबीआई और नेशनल हाऊसिंग बैंक की स्थापना में सहयोग किया। इन संस्थाओं की स्थापना के बल पर देश आज प्रगति की राह पर अग्रसर है।
उन्होंने कहा कि अगले 75 वर्ष में देश के विकास में आरबीआई की भूमिका और महत्वपूर्ण होगी। आने वाले समय में 9-10 फीसदी की विकास दर हासिल करने के लिए आरबीआई को ऐतिहासिक भूमिका निभानी पड़ेगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications