शेयर बाजारों में गिरावट, सेंसेक्स 31 अंक लुढ़का (राउंडअप)
इससे पहले बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'सेंसेक्स' 19.44 अंकों की बढ़त के साथ 17,604.31 पर खुला। कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 17639.85 के ऊपरी और 17,529.11 के न्यूनतम स्तर तक पहुंचा।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित सूचकांक 'निफ्टी' बिनी किसी बढ़त या गिरावट के साथ 5,259.90 पर खुला। निफ्टी ने 5279.85 के ऊपरी और 5242.45 के न्यूनतम स्तर तक कारोबार किया।
बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में हालांकि बढ़त का रुख देखा गया। मिडकैप 20.76 अंक चढ़कर 7,050.41 पर और स्मॉलकैप 35.59 अंक चढ़कर 8970.46 पर बंद हुआ।
बीएसई में सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम सेक्टर में सबसे ज्यादा 2.00 फीसदी की तेजी जबकि तेल एवं गैस सेक्टर में 0.94 फीसदी की सबसे ज्यादा गिरावट आई।
बीएसई में कारोबार का रुख नकारात्मक रहा। कुल 1420 कंपनियों के शेयरों में तेजी जबकि 1508 कंपनियों के शेयरों में गिरावट और 66 कंपनियों के शेयर मूल्यों में कोई बदलाव नहीं आया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications