फॉक्स न्यूज पर हिट हो गईं सारा पेलिन

वाशिंगटन, 14 जनवरी (आईएएनएस)। 2008 के अमेरिकी चुनाव में जनता ने उप राष्ट्रपति पद की दौड़ से सारा पेलिन को भले ही बाहर कर दिया, पर मीडिया के मंच पर अवतरित पेलिन को इसी जनता ने सर आंखों पर बैठा लिया है। चर्चित टीवी चैनल फॉक्स न्यूज पर मीडिया विश्लेषक के रूप में पेलिन सुपर हिट हो चुकी हैं।

जनता को उनका कार्यक्रम खूब पसंद है। मंगलवार की रात चैनल पर प्रसारित "ओ' रिली फैक्टर" कार्यक्रम में मीडिया विश्लेषक की हैसियत से उन्होंने खूब सराहना बटोरी। इस कार्यक्रम को मंगलवार की रात 39.54 लाख दर्शकों ने देखा। 'हॉफिंगटन पोस्ट' के मुताबिक दर्शकों की यह संख्या रात आठ बजे केबल न्यूज चैनलों को देखने वाले कुल दर्शकों की संख्या से भी ज्यादा थी।

सीएनएन का चर्चित कार्यक्रम "कैंपबेल ब्राउन" लोकप्रियता के मामले में दूसरे नंबर पर तो रहा, पर पेलिन वाले कार्यक्रम से इसका कोई मुकाबला नहीं था। कैंपबेल ब्राउन को सिर्फ 999,000 लोगों ने ही देखा। एमएसएनबीसी के कार्यक्रम "काउंटडाउन विद कीथ ओल्बरमैन" इस मामले में तीसरे नंबर पर रहा। इसे कुल 906,000 लोगों ने देखा।

इससे पहले नवंबर में जब वह "फैक्टर" कार्यक्रम में अपनी पुस्तक को प्रोमोट करने के लिए टीवी पर अवतरित हुईं तो उन्हें 38.68 लाख दर्शकों ने देखा था। फॉक्स के कार्यकारी उपाध्यक्ष बिल शाइन ने पेलिन को चुंबकीय आकर्षण वाली हस्ती करार दिया है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+