मध्य प्रदेश को केंद्र से कम मिली चीनी : चौहान
मख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान इस संदर्भ में केंद्रीय कृषि मंत्री शरद पवार को खत लिखने वाले हैं। राज्य खाद्य विभाग की समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री चौहान ने बताया कि इस साल उचित मूल्य की दुकानों के लिए आवंटित कोटे में से 55 हजार टन चीनी कम मिलने के संदर्भ में उन्होंने कृषि मंत्री पवार को पत्र लिखा था जिस पर आवंटन पत्र केंद्र सरकार की ओर से जारी कर दिया गया लेकिन चीनी अब तक नहीं आई है। उन्होंने कहा कि वह फिर पवार को पत्र लिखकर चीनी आपूर्ति की मांग करेंगे।
चौहान ने खाद्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे केंद्र से आवश्यक सामग्री प्राप्त करने और उचित मूल्य की दुकानों से समय पर आपूर्ति करने की नियमित समीक्षा करें। खाद्य विभाग के प्रमुख सचिव अशोक दास ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा आयात की जा रही चीनी फरवरी के मध्य तक वितरण के लिए प्राप्त हो जाने की उम्मीद है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications